फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पति ने थप्पड़ मारा तो खुदकुशी करने के लिए कमरे में बंद हुई पत्नी, एन वक्त पर पुलिस ने बचाई जान

Fri, 03 Oct 2025 02:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र के अछरोंडा गांव में सास से विवाद के बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद कर खुदकुशी की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला को बचाया और थाने ले जाकर समझाइश के बाद परिवार को सौंप दिया।

 

विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व महिला दाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में घरेलू विवाद के चलते एक महिला की जान पर बन आई, लेकिन पुलिस की तत्परता ने बड़ी घटना होने से रोक दी।

परतापुर थाना क्षेत्र के अछरोंडा गांव निवासी नौशाद मजदूरी करता है। उसकी पत्नी कशिश का काफी समय से अपनी सास के साथ विवाद चल रहा था। गुरुवार शाम को दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई। रात को जब नौशाद काम से लौटा तो विवाद दोबारा बढ़ गया। इस दौरान नौशाद ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। नाराज कशिश तुरंत कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 3 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

परिजन लगातार दरवाजा खुलवाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कशिश ने साफ कह दिया कि वह आत्महत्या कर रही है। यह सुनते ही परिवार के सदस्यों के हाथ-पांव फूल गए। तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई।

कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस महिला को थाने ले गई, जहां समझाइश के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल महिला सुरक्षित है और मामले में समझौता हो गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें