फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फर्जी नौकरी दिलाने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, STF ने तीन दबोचे, पांच लड़कियों को छोड़ा

Fri, 23 Dec 2022 02:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : एसटीएफ ने फर्जी नौकरी दिलाने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने गिरोह के तीन सदस्यों को दबोचा है। 
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के शास्त्री नगर में फर्जी नौकरी दिलाने वाले कॉल सेंटर का एसटीएफ ने शुक्रवार को भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि कॉल सेंटर में काम करने वाली पांच लड़कियों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


शास्त्री नगर स्थित भूतनाथ चौराहे के पास मुजफ्फरपुर निवासी रंजन सिंह ने कॉल सेंटर चलाया हुआ था। कॉल सेंटर में पांच लड़कियां और चार युवक मौजूद थे। बताया कि फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने के नाम पर कॉल सेंटर में लोगों को ठगने का काम चल रहा था।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: पश्चिमी यूपी में कड़ाके ठंड, छूट रही लोगों की कंपकंपी, हादसे में तीन की मौत, पढ़ें हर अपडेट
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसटीएफ मेरठ बृजेश सिंह के नेतृत्व में मेडिकल पुलिस ने छापा मार दिया। बताया गया कि कॉल सेंटर से छह कंप्यूटर और अन्य सामान बरामद हुआ है। इंडियन अथोरेटी में भी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का खेल चल रहा था।
विज्ञापन


एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि इंडिगो, एयरलाइंस और अन्य और अथॉरिटी में नौकरी कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की जा रही थी। करीब पांच महीने से इस कॉल सेंटर में ठगी का जाल फैला हुआ था। देश-विदेश तक इनका नेटवर्क है।

यह भी पढ़ें: Rapid Train: चार रैपिड रेल के सेट से दिखा अद्भुत नजारा, जमीन देने के लिए MDA तैयार, चौथी सुरंग का निर्माण शुरू

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें