बागपत के बड़ौत के पास ट्योढ़ी गांव निवासी अरुण प्रजापति मीशो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में मैनेजर थे। उनकी शादी छह माह पहले सरधना थाना क्षेत्र के गांव कुशावली की अर्चना पुत्री योंगेद्र से हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे अरुण पत्नी के साथ बाइक से सरधना दवाई लेने आए थे। इसके बाद वे ससुराल चले गए। शाम पांच बचे वह पत्नी के साथ ट्योढ़ी के लिए निकल गए।
अर्चना के मुताबिक, करीब छह बजे धनवाली मंदिर रजबहा पटरी और मेरठ करनाल हाईवे के बीच पहुंचे तो बाइक पर आए दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने अरुण का मोबाइल छीनकर रजबहे में फेंक दिया। इसके बाद अर्चना का पर्स लूट लिया। अरुण ने विरोध किया तो बदमाशों ने सिर और सीने में गोलियां मार दीं।