फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवालों के घेरे में मेरठ पुलिस, चोरी के मोबाइल विदेश भेजने वाले महफूज को गुपचुप भेजा जेल

Fri, 15 Nov 2019 05:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुख्यात शरद गोस्वामी के साथ देश भर में चोरी और लूट के मोबाइल फोनों के आईएमईआई नंबर बदलकर विदेश भेजने वाले महफूज को ब्रह्मपुरी पुलिस ने 20 दिन पहले गुपचुप जेल भेज दिया। लेकिन न तो उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया और ही बैंक खातों की जांच की गई। पूरे मामले में मेरठ की थाना ब्रह्मपुरी पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन


दो अक्तूबर को क्राइम ब्रांच ने माधवपुरम ब्रह्मपुरी निवासी कुख्यात शरद गोस्वामी को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि शरद करीब पांच साल में दस करोड़ से अधिक की काली कमाई अर्जित कर चुका था। जिसका 86 लाख रुपया पुलिस ने बैंक में सीज कराया था। शरद के साथ महफूज दूसरा बड़ा नाम है जिसके खिलाफ कर्नाटक, हैदराबाद, दिल्ली, यूपी के विभिन्न थानों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह आंध्र प्रदेश से भी कई मामलों में वांछित चल रहा था। 

पुलिस के अनुसार करीब दस साल से आपराधिक गतिविधियों में शामिल महफूज के गिरोह में सौ से ज्यादा युवक हैं। महफूज चोरी और लूट के मोबाइल मुंबई के नदीम को बेचता था। नदीम के माध्यम से विदेशों में सप्लाई होते थे। शरद ने पूछताछ में बताया था कि महफूज की कई करोड़ की संपत्ति है। 25 अक्तूबर को ब्रह्मपुरी पुलिस ने महफूज को जेल भेज दिया। महफूज मुठभेड़ की घटना में वांछित भी था। कुख्यात से बरामदगी के नाम पर केवल पांच मोबाइल दिखाए गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नींद से नहीं जागा सिस्टम,सवालों के घेरे में जांच अधिकारी, आखिर कब खुलेगा जमीन में दबे तेल का 'खजाना'

विज्ञापन

अधिकारियों ने जताई नाराजगी
जिस तरह से महफूज को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया इस मामले में उच्च अधिकारियों ने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस पर नाराजगी भी जताई। एक अधिकारी का कहना है कि इससे पहले एक मुकदमे में कुख्यात शरद गोस्वामी को भी बचाया गया था, इस मुकदमे की जांच भी शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें: थाने से भागा शातिर बदमाश, फिर सवालों के घेरे में मेरठ पुलिस, तलाश में जुटे अफसर

एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि महफूज को पांच मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह मुठभेड़ में भी वांछित था। इस पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें