एसपी ट्रैफिक और सीओ से भी धक्का-मुक्की
बवाल होने पर पुलिस तमाशबीन बनी रही, जबकि अधिकारी मुस्तैद दिखे। डीएम, नगर आयुक्त, एसपी ट्रैफिक और सीओ सिविल लाइन दौड़कर पार्षदों के बीच में पहुंच गए। भीड़ में एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ अरविंद चौरसिया से धक्का-मुक्की तक हुई। डीएम और नगर आयुक्त एआईएमआईएम के नेताओं को तो कभी भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाते रहे कि बवाल मत करो। शपथ समारोह हो जाने दीजिए। अगर कोई शिकायत है तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करेंगे। इसके बावजूद भी दोनों पार्टी के कार्यकर्ता सुनने को तैयार नहीं हुए।
यह भी पढ़ें: UP: कुख्यात बदन सिंह पर पांच लाख का इनाम, पासपोर्ट होगा निरस्त, रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की भी तैयारी
माहौल बिगड़ा तो बुलाई आरएएफ
नेताजी सुभाषचंद बोस प्रेक्षागृह में बवाल हुआ, तब जाकर पुलिस को आरएएफ याद आई। आरएएफ पहले से कैंपस में लगी थी, जिसको तुरंत समारोह में अंदर बुलाया गया। पुलिस के साथ-साथ आरएएफ भी तैनात रही। एआईएमआईएम के नेता एवं पार्षद कैंपस में विरोध करते रहे।