फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: डेयरी संचालक पर फायरिंग करने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ पिस्टल कारतूस बरामद

Mon, 23 Oct 2023 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में डेयरी संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
घायल बदमाश केे लेजाती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन में कब्जे को लेकर डेयरी संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले शातिर इस्लाम को रविवार आधी देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस्लाम को पैर में गोली लगी हैं। पुलिस ने इस्लाम के पास से एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं। इस्लाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 19 अक्तूबर को शातिर शूटर सलमान उसके भाई आसिफ व इस्लाम ने शालीमार गार्डन में डेयरी संचालक साहिल, उसके पिता एवं भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। सलमान साहिल की डेयरी पर कब्जा करना चाहता था। उसने एक सप्ताह पहले ही साहिल और उसके स्वजन को डेयरी खाली करने को कहा था।

यह भी पढ़ें:Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत
विज्ञापन


जब उन्होंने डेयरी खाली नहीं की तो सलमान ने अपने भाइयों और साथियों के साथ डेयरी पर पहुंचकर साहिल और उसके परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि शौकीन गार्डन के आम का बाग में सलमान के साथी इस्लाम के छिपे होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस्लाम को घेरकर पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इस्लाम के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें