मेरठ के रुहासा में पुलिस ने देर रात छापा मारकर एक मकान से हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है वहीं भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। बताया गया कि हिरासत में लिया गया युवक प्रधान पद के लिए चुनाव भी लड़ चुका है। पुलिस आज मामले में खुलासा करेगी।
दौराला थाना क्षेत्र के रुहासा गांव में पुलिस ने सीओ के निर्देश पर छापा मारकर एक मकान से हथियारों की खेप बरामद की है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। सीओ कार्यालय में देररात तक युवक से पूछताछ होती रही।
रुहासा गांव में देर शाम दौराला पुलिस ने छापा मारा। बताया गया है कि उक्त युवक गांव में प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुका है। युवक के घर से पुलिस ने तलाशी के दौरान हथियारों की खेप बरामद की।
कारतूस भी भारी मात्रा में मिले। पुलिस ने हथियारों को कब्जे में लिया और युवक को हिरासत में लेकर सीओ कार्यालय ले गई। पुलिस पूछताछ कर लिखापढ़ी में लगी रही। माना जा रहा है कि गुरुवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करेगी।