फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : रुहासा में पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी के घर से पकड़ी हथियारों की खेप, एक हिरासत में

Thu, 25 Nov 2021 02:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के रुहासा में पुलिस ने देर रात छापा मारकर एक मकान से हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है वहीं भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। बताया गया कि हिरासत में लिया गया युवक प्रधान पद के लिए चुनाव भी लड़ चुका है। पुलिस आज मामले में खुलासा करेगी। 
 
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौराला थाना क्षेत्र के रुहासा गांव में पुलिस ने सीओ के निर्देश पर छापा मारकर एक मकान से हथियारों की खेप बरामद की है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। सीओ कार्यालय में देररात तक युवक से पूछताछ होती रही। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: मोदीपुरम से निकली भाजपा ट्रैक्टर रैली, मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने लगाए योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे
 
रुहासा गांव में देर शाम दौराला पुलिस ने छापा मारा। बताया गया है कि उक्त युवक गांव में प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुका है। युवक के घर से पुलिस ने तलाशी के दौरान हथियारों की खेप बरामद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारतूस भी भारी मात्रा में मिले। पुलिस ने हथियारों को कब्जे में लिया और युवक को हिरासत में लेकर सीओ कार्यालय ले गई। पुलिस पूछताछ कर लिखापढ़ी में लगी रही। माना जा रहा है कि गुरुवार को पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें