फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: IAS-PCS की ऑनलाइन क्लास हैक करने वाले गैंग का भंडाफोड़, दिल्ली-राजस्थान व बिहार तक फैला नेटवर्क

Sun, 08 Nov 2020 12:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी अनुपम श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ पुलिस की साइबर सेल टीम को रविवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने ऑनलाइन क्लास हैक करने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग का नेटवर्क यूपी के साथ-साथ दिल्ली-राजस्थान व बिहार तक फैला है। इस गैंग के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कार्यरत एक नामी आईएएस कोचिंग संस्थान के प्रबंधक ने, जो कोरोनाकाल लॉकडाउन के कारण मेरठ में अपने घर से ही संस्थान की ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर रहे थे।

उन्होंने 16 अक्तूबर को मेरठ पुलिस में शिकायत दर्ज की थी कि टेलीग्राम पर एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो उनके संस्थान के ऑनलाइन कोर्स के वीडियो चुराकर अवैध रूप से देश के विभिन्न हिस्सों में आईएएस व आईपीएस, पीसीएस की तैयारी करने वाले छात्रों को बेचता व शेयर करता है जिससे संस्था में कार्यरत अध्यापकों तथा स्टाफ की आजीविका खतरे में पड़ गई है। 
विज्ञापन


जब शिकायतकर्ता ने स्वयं ग्राहक बनकर उस गैंग से बात की तो दो ठगों ने पेमेंट के लिए अपना यूपीआई नंबर दिया और क्लास बेचने के लिए अपने अकाउंट मै पैसे डलवा लिए। मेरठ पुलिस की जांच में पता चला कि इस प्रकार क्लास हैक कर ठगी करने वाला एक ही शख्स है जिसका नाम मुरारीलाल पुत्र बारूमल गर्ग है जो हिसार, हरियाणा का है।

वह अलग-अलग नाम से बने फेक टेलीग्राम एकाउंट्स के माध्यम से सक्रिय है और इस गैंग का मुख्य कर्ता-धर्ता है। वह गूगल ड्राइव और पेन ड्राइव जैसे साधनों से कक्षाओं के वीडियो बेचने व शेयर करने में सक्रिय था।
विज्ञापन

जब साइबर सेल की टीम ने पुलिस के साथ उसके घर पर दबिश दी तो वह मौके से फरार हो गया। अब साइबर क्राइम ब्रांच उन सभी एकाउंट्स की भी जांच कर रही है जिनसे मुरारीलाल के यूपीआई एकाउंट में पैसा जमा कराया गया है। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी मुरारीलाल के अकाउंट में लाखों रुपए का लेनदेन हुआ है। मुरारीलाल पर दिल्ली व पंजाब में भी ठगी व धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

उसके साथ झांसी का रहने वाला एक व्यक्ति भी अनुज वर्मा के नाम से ऑनलाइन ठगी में सक्रिय था, सर्विलांस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल लिया। उसने अपना असली नाम अनुपम श्रीवास्तव बताया है। बताया कि इस पूरे कारोबार का सूत्रधार मुरारीलाल है जो जतिन और कई अन्य नामों से भी सक्रिय है। इस गैंग के कई सदस्य गोंडा, बस्ती, पटना, दिल्ली और जयपुर में भी सक्रिय हैं।

पुलिस ने मुख्य आरोपी मुरारीलाल के खिलाफ धोखाधड़ी, कॉपीराइट एक्ट और आईटी एक्ट के तहत नामजद एफआईआर दर्ज की है, ठगी के मास्टर माइंड अभियुक्त मुरारीलाल पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें