गुरुवार सुबह पड़ोस के लोगों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा व नारेबाजी की। बखेड़े की सूचना पर एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह थाने पहुंचे। जिस पर मेडिकल थाने के इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्र ने एसपी सिटी से कहा कि कमांडो सतेंद्र ने बाइक सवार से गालीगलौज की और मोबाइल लूट लिया। पुलिस जब वहां पहुंची तो महिलाओं ने पुलिस की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने सतेंद्र की लाइसेंसी पिस्टल थाने में जमा करा दी। दो मुकदमे चौकी इंचार्ज जितेंद्र ने कमांडो सतेंद्र और परिवार के पांच लोगों पर दर्ज कराए। जबकि बाइक सवार विवेक ने तीसरा मुकदमा मोबाइल लूट का दर्ज कराया। इंस्पेक्टर का कहना है सतेंद्र को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी और आरोपी को छुड़ाया, हथियार छीनने की भी कोशिश
इस संबंध में एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि बाइक सवार युवक ने पुलिस को मोबाइल लूट की सूचना दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां हेडकांस्टेबल सतेंद्र व परिजनों ने पुलिस को घेर लिया। हेड कांस्टेबल ने लाइसेंसी पिस्टल से पुलिस को धमकाया। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी पूरा प्रकरण देख रहे हैं। हेड कांस्टेबल को पीटने या उनकी पत्नी के घायल होने का मामला संज्ञान में नहीं है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/