मेरठ में फलावदा क्षेत्र के बड़ा गांव में गोकशी के लिए ले जाए जा रहे दो गोवंश को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने गोकशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
पुलिस को सूचना मिली कि बड़ा गांव के जंगल में कुछ लोग छोटे वाहन में दो गोवंश को लादकर गोकशी के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर दो गोवंश को बरामद कर बड़ा गांव निवासी खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मतीन, साजिद, नवाब व वाहन चालक गोवंश को नीचे गिराकर भाग निकले। गोकशों का पीछा करने में थाने के दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने खुर्शीद, मतीन, साजिद, नवाब व अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खुर्शीद को जेल भेज दिया। पुलिस ने मौके से गोकशी के उपकरण भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी वरुण शर्मा का कहना है कि फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें: भावुक कर देंगी तस्वीरें: जब एक साथ उठे छह जनाजे तो रो पड़ा मिर्जापुर, सीएम योगी ने जताया दुख