सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी तापमान में और वृद्धि होगी, जिससे गर्मी का एहसास बढ़ेगा। दिन का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है, जिस कारण हवा दूषित होने लगी है। शनिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 109 दर्ज किया गया। जयभीनगर का 47, गंगानगर का 136 व पल्वपुरम का 145 एक्यूआई स्तर दर्ज किया गया।