कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले मेरठ के खिलाड़ी
मेरठ। नई दिल्ली में एमजीएफआई मार्शल आर्ट्स गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें रॉयल चैंपियन क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मेरठ के के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अर्जित किए। इसमें 4 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं।
निमित गुप्ता, निर्वी अग्रवाल, सयंम कुमार, उदित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। मानिकर्णिका, देव चौधरी, स्वाति, निशांत सांगवान ने रजत पदक और आदित्य ने कांस्य पदक जीता।