सूरजकुंड निवासी रिया ने 8.30 मीटर थ्रो कर शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ही प्रशिक्षण लेने वाले अनुभव ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। सलावा निवासी दीपिका ने शॉटपुट में रजत और क्लब थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया।
शुक्रवार को भी कई खिलाड़ी डिस्कस, जेवलिन आदि इवेंट में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में फातिमा को डिस्क्स व जेवलिन में, नितिन, अनमोल को शॉटपुट जेवलिन, प्रियांश को शॉटपुट, आयुष को डिस्कस में प्रतिभाग करना है। यह सभी खिलाड़ी एथलेटिक कोच गौरव त्यागी से प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी जयप्रकाश यादव, उपक्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव, एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार, जिला क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता आदि ने बधाई दी।
शामली निवासी अक्षय ने जेवलिन में जीता कांस्य पदक
मूल रूप से शामली के जसाला निवासी अक्षय ने भी नेशनल खेलों में जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता। वह तीसरे स्थान पर रहे। 2007 में हर्ष फायरिंग के दौरान अक्षय घायल हो गए थे, जिस कारण उन्हें अपना बांया हाथ गंवाना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने मेरठ में चौधरी चरण सिंह विवि में पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी शुरू किया। पहले वह फुटबॉल खेलते थे बाद में उन्होंने पैरा एथलेटिक खेलों में भाग लेना शुरू किया।
यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी