पुलिस के मुताबिक, अहमदनगर गली नंबर-16 निवासी यूसुफ ने बताया कि वह घर पर ही क्रिकेट के विकेट बनाने का कार्य करता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे बेटा शहजाद खर्चे के लिए रुपये मांगने लगा। यूसुफ ने बेटे को रुपये देने से इंकार किया तो आरोपी बेटे शहजाद ने पिता यूसुफ के साथ जमकर मारपीट कर दी। परिवार के लोगों ने किसी तरह शहजाद से यूसुफ को बचाया, तभी शहजाद मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंचा और आग लगा दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी
उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।