फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंडलीय हॉकी टीच में मेरठ की खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
अमर उजाला....कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंडल स्तरीय टीम के लिये हुए ट्रायल में भाग लेतीं खिलाड़ी
विज्ञापन
प्रदेशस्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल की टीम का चयन
विज्ञापन

सबसे अधिक मेरठ की खिलाड़ी चुनीं गई
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रदेश स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 अगस्त तक अयोध्या में होगा। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसे लेकर मंगलवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल के ट्रायल हुए। चुनी गई टीम में मेरठ की खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सबसे अधिक मेरठ की खिलाड़ी ही चुनी गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को लेकर मंगलवार को हुए ट्रायल में मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़ समेत कई जिलों से महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मेरठ मंडल की टीम का चयन किया गया। इसमें मेरठ से साक्षी रानी, डिम्पल, कुसुम, तनु, काजल, शाहीन, तुलसी, आस्था, खुशी नंदा, ईशिका गोयल, ईशिका कश्यप, कुमारी ईशिका का चयन किया गया। बुलंदशहर से यशी, नंदनी और नीशु चुनी गईं। गाजियाबाद से जीतिका को भी मंडल की टीम में स्थान मिला। मेरठ की कृतिका और आस्था, गाजियाबाद से रिया को आरक्षित खिलाड़ियों में स्थान मिला। टीम मैनेजर साक्षी को बनाया गया। मेरठ की 14 महिला हॉकी खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनाई। इस दौरान हॉकी कोच भूपेश, हॉकी संघ के सचिव प्रदीप चिन्योटी, कोषाध्यक्ष रजनीश कौशल आदि ने चयनित टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें