फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन टूर्नामेंट में मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। अयोध्या में अंडर-13 योनेक्स सनराइज उत्तर प्रदेश स्टेट बैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में मेरठ के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने एकल और युगल जोड़ी में पदक जीते।
विज्ञापन

शिव पंवार व गर्विता त्रिपाठी ने अपनी स्पर्धा में पदक जीते। बालिका युगल की जोड़ी में गर्विता व वान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रितिका चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
शिव पंवार व गाजियाबाद के समर्थ अग्रवाल की जोड़ी ने अंडर-13 बालक युगल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गर्विता ने अंडर-13 गर्ल्स एकल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेरठ के सचिव राजेश चौधरी ने बच्चों को बधाई दी। शिव पंवार व गर्विता त्रिपाठी ने अपनी जीत का श्रेय कोच विशेष काकरान, भानु प्रताप, मेरठ एसोसिएशन के सचिव राजेश चौधरी को दिया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार, जिला ओलंपिक के अध्यक्ष पवन गोयल, अमित सिंह, सारंग सैनी, तनु चौहान, प्रवीण कुमार ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें