फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: फैक्टरी पर छापा, हथियारों का जखीरा देख उड़े अफसरों के होश, चुनाव के लिए तैयार हो रहे थे तमंचे

Fri, 04 Nov 2022 01:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में अवैध हथियारों की फैक्टरी पर छापा पड़ा। वहीं छापामारी के दौरान हथियारों का जखीरा देखकर अधिकारी भी हैरान रहे हए। बताया गया कि यहां चुनाव के लिए अवैध हथियार तैयार किए जा रहे थे।
विज्ञापन
आरोपी का मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लिसाड़ीगेट के समर गार्डन में सर्विलांस टीम ने पिस्टल-तमंचा बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। यहां से एक हथियार तस्कर शाहवेज को हिरासत में लिया गया। टीम ने काफी मात्रा में पिस्टल, तमंचे और बनाने वाले उपकरण व मशीन बरामद की है। शहर में लिसाड़ीगेट और ब्रह्मपुरी क्षेत्र में 10 दिन में ही तीन जगहों पर अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा जा चुका है। यहां काफी समय से ये हथियार बनाए जा रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, समर गार्डन बीस फुटा मार्ग पर गुरुवार शाम को सर्विलास टीम ने एक सूचना पर शाहवेज के मकान की घेराबंदी की। टीम ने मकान के अंदर छानबीन शुरू की तो पता चला कि बेसमेंट में अवैध रूप से पिस्टल बनाने की फैक्टरी चल रही है। 

टीम ने मौके पर काफी मात्रा में पिस्टल, तमंचे और नाल व लोहे की रॉड सहित अन्य उपकरण बरामद किए। टीम ने हथियार तस्कर शाहवेज को हिरासत में ले लिया। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके और साथियों की जानकारी जुटाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शर्मनाक: CHC पर लापरवाही की हदें पार, शव को नोंच गए जानवर, अफसरों में मचा हड़कंप, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

20000 से 25000 में बेची जा रही थी पिस्टल
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि 20000 से 25000 हजार रुपये में पिस्टल बेची जा रही थी। वहीं, तमंचे 3000 से 5000 हजार रुपये में दिए जा रहे थे। इसके अलावा जरूरत और ऑर्डर के हिसाब से रेट बदलते भी रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अनोखे निकाह के गजब किस्से: ढाई फीट के अजीम को मिली हैं ग्रेजुएट बेगम, हैरान कर देगी ये सच्चाई, तस्वीरें भी खास

चुनाव में इस्तेमाल के लिए आने थे ऑर्डर
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव के दौरान हथियारों के इस्तेमाल के लिए भी ऑर्डर आने थे। एक बड़ा ऑर्डर आया भी था। आरोपी के मोबाइल से टीम को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। टीम ने देररात आरोपी की निशानदेही पर कई जगह दबिश दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें