फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नेपाली नौकरों ने की वारदात, डॉक्टर के बंगले से 10 लाख नकदी और 50 लाख के जेवरात लेकर हुए फरार

Fri, 04 Nov 2022 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में रेलवे रोड के न्यू प्रेमपुरी में नेपाली नौकरों ने वारदात को अंजाम दिया। नौकरों ने डॉक्टर के बंगले से करीब 10 लाख नकदी, 50 लाख के कीमती जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। बाद ही दोनों नौकर नेपाल भाग गए। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची रेलवे रोड़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रेलवे रोड क्षेत्र के न्यू प्रेमपुरी में बुधवार को दो नेपाली नौकर डॉक्टर के बंगले से करीब 10 लाख रुपये की नकदी, 50 लाख की कीमत के जेवरात, मोबाइल, घड़ी सहित अन्य कीमती सामान चोरी करके फरार हो गए। घटना के बाद दोनों नेपाल भाग गए। उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पीड़ित डॉक्टर एडीजी और आईजी से मिले और घटना के बारे में बताया। उनके आदेश पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं। एक टीम नेपाल रवाना होगी।

रेलवे रोड इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि न्यू प्रेमपुरी कालोनी में डॉक्टर अमिताभ गौतम, उनकी पत्नी कविता गौतम और बेटा अंजौर अमिताभ रहते हैं। रेलवे रोड चौराहे के पास उनका क्लीनिक है। उनके यहां करीब छह माह से नौकर दिनेश घर पर काम रहा था। 31 अक्तूबर को वह नौकरी छोड़कर चला गया। उसने कहा कि वह दूसरा नौकर भेज देगा। एक नवंबर को सौमिल नाम का युवक आ गया। उसने कहा कि उसे दिनेश ने भेजा है। डॉक्टर ने उसे काम पर रख लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: दगाबाज दोस्त ने दागी सीने में गोली, हिस्ट्रीशीटर की हत्या से हर कोई हैरान, सामने आई ये बड़ी बात

पुलिस के मुताबिक दो नवंबर को डॉक्टर पत्नी को लेकर आगरा गए थे। बेटा एक सप्ताह से सिंगापुर मौसी के घर पर गया हुआ था। घर पर नेपाली नौकर सौमिल और नौकरानी माला थी। माला काम निपटाकर शाम पांच बजे घर चली गई।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे कविता गौतम ने माला को फोन करके बताया कि वह घर लौट रहे हैं। इसलिए खाना तैयार कर दें। तभी माला अपने घर से डॉक्टर के यहां पहुंची तो कमरों के ताले टूटे थे। अलमारियों का सामान बिखरा था। नौकरानी माला ने डॉक्टर अमिताभ को फोन पर इसकी जानकारी दी।

इसके बाद डॉक्टर ने अपने रिश्तेदार को फोन कर घर पर भेजा। दंपती रात करीब 11 बजे पहुंचा और रेलवे रोड पुलिस को मामले की सूचना दी। बृह्स्पतिवार को डॉक्टर एडीजी जोन राजीव सभरवाल और आईजी रेंज प्रवीण कुमार से मिले। उन्होंने इसकी जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। घटना की पड़ताल के लिए पुलिस ने आसपास की कोठियों के कैमरे खंगलाने शुरू किए। दोनों नौकरों के नंबरों की सीडीआर निकाली जा रही है।

यह भी पढ़ें: बागपत: यज्ञ के साथ बागपत शुगर मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ, गन्ना मंत्री ने अफसरों को दिए ये कड़े निर्देश

नौकरों का नेपाल का कोई पता नहीं है। मोबाइल की लोकेशन से उन्हें तलाशा जा रहा है। दोनों के मोबाइल बंद हैं। पुलिस टीमे दोनों को पकड़ने के लिए लगी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। -एसपी सिटी पीयूष सिंह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें