वापसी दिशा में 15 मार्च को गाड़ी संख्या 19308 चंडीगढ़- इंदौर एक्सप्रेस ऊना से दोपहर 01.50 बजे चलकर उसकी दिन शाम 04:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से यह रेलगाड़ी शाम 04.30 बजे इंदौर के लिए चलेगी।
यात्रा विस्तार दिए गए मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में साहिबज़ादा, अजीत सिंह नगर (मोहाली), मोरिंडा, रूपनगर, आनन्दपुर साहिब, नंगल डैम पर रुकेगी। यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार और शनिवार को चलती है। चंडीगढ़ जाते हुए यह ट्रेन मेरठ में रात्रि 12.55 बजे आती है तथा वापसी में रात 8.26 बजे मेरठ से होकर इंदौर जाती है।