फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में परवान चढ़ी प्रेम कहानी: कोर्ट मैरिज कर चुका था बेटा, परिजन ढूंढ रहे थे रिश्ता, फिर हुआ कुछ ऐसा

Sun, 26 Dec 2021 02:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रेमी युवक से कोर्ट मैरिज करने वाली युवती को अब ससुराल में भी जगह नहीं मिल रही है। युवक के परिजनों ने उसे घर में प्रवेश नहीं दिया तो युवती ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। युवती ने कहा कि उसे शादी की है तो उसे ससुराल में आने का अधिकार मिलना चाहिए।

विज्ञापन


लालकुर्ती क्षेत्र की युवती का साकेत निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ साल पहले दोनों एक ही अस्पताल में काम करते थे। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2019 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। युवक ने परिजनों को इसकी भनक नहीं लगने दी। 

यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर बर्फबारी से छूटी कंपकंपी: पश्चिमी यूपी में अगले दो दिन बूंदाबांदी के आसार, ओले गिरने की संभावना
विज्ञापन

 

जान का खतरा बताकर वह युवती को नोएडा लेकर रहने लगा और वहीं नौकरी करने लगे। एक साल साथ रहने के बाद युवक ने दूरियां बनानी शुरू कर दी। हाल ही में युवती को भनक लगी कि उसके पति के लिए ससुराल वाले नया रिश्ता ढूंढ रहे हैं। युवती ससुराल पहुंच गई। 

आरोप है कि युवक के परिजनों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया और अभद्रता कर भगा दिया। 15 दिसंबर को युवती ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने उसे दस दिन बाद आने की बात कहकर लौटा दिया।
विज्ञापन


शनिवार को युवती फिर थाने आई तो पुलिस ने युवक के परिजनों को बुला लिया, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें वापस भेज दिया। यह देख युवती ने हंगामा कर दिया। बामुश्किल पुलिस ने उसे समझाकर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर भेजा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें