फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पीएसी के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी ने जताई ये आशंका

Sun, 17 Oct 2021 12:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

लालकुर्ती थाना क्षेत्र के असौड़ा हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में पीएसी के जवान की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पति अत्यधिक शराब का सेवन करता था।  
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लालकुर्ती थानाक्षेत्र में रविवार सुबह पीएसी की जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव क्षेत्र के असौड़ा हाउस में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लालकुर्ती थाना क्षेत्र के असौड़ा हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में पीएसी के जवान की मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं मौके पर मौजूद पत्नी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पति अत्यधिक शराब का सेवन करता था। पत्नी ने अधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने पत्नी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें