फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: देवउठनी एकादशी पर शहर में 600 से अधिक शादियां, सड़कों पर चढ़त, मंडपों में गूंजी शहनाई; मंदिरों में पूजन

Sat, 21 Nov 2026 12:08 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

भगवान विष्णु के चार माह बाद योगनिद्रा से जागते ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई। शुक्रवार को मंदिरों से लेकर घरों तक भगवान विष्णु के जयकारे गूंजते रहे। लोगों ने अपनी परंपरा के अनुसार पूजन किया। 
विज्ञापन
डांस करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को शहर में मांगलिक आयोजन हुए। चार माह की चातुर्मास अवधि के बाद भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने के साथ ही विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो गई। शहर में इस अवसर पर 600 से अधिक विवाह समारोह आयोजित हुए। विवाह मंडपों, बैंक्वेट हॉल और अन्य आयोजन स्थलों पर सुबह से देर रात तक सगाई से लेकर विवाह तक आयोजन हुए।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सड़क पर होती चढ़त और लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
देवउठनी एकादशी पर मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु का स्मरण कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। विभिन्न सनातनी परिवारों में परंपरागत तरीके से देव उठान की पूजा की गई। घरों में भगवान विष्णु और अन्य देवी-देवताओं का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय और अन्य समाज द्वारा अपनी परंपरा द्वारा पूजन किया गया।
विज्ञापन

मौसमी फल और मिष्ठान का भोग लगाकर ज्ञात और अज्ञात पूर्वजों को समर्थन किया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भक्ति का माहौल रहा। कहीं भजन-कीर्तन हुए तो कहीं तुलसी-शालिग्राम विवाह के आयोजन किए गए। पूरे दिन धार्मिक स्थलों से लेकर घरों तक भगवान विष्णु के जयकारे गूंजते रहे। देवउठनी एकादशी के साथ ही शहर में विवाह और अन्य शुभ कार्यों का सिलसिला भी शुरू हो गया।

ये भी देखें...
मेरठ आरटीओ में गड़बड़झाला: रातोंरात पोर्टल से गायब कर दिया वीआईपी नंबर, सपा महानगर अध्यक्ष के भाई को दिया

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें