फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मृत महिला को जीवित दिखाकर 44 लाख से अधिक की पेंशन हड़पी, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 25 Mar 2026 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में मृत महिला को जीवित दिखाकर 44 लाख से अधिक की पेंशन निकालने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
पेंशन - फोटो : एडोव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला क्षेत्र में पेंशन घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक मृत महिला को जीवित दिखाकर वर्षों तक लाखों रुपये की पेंशन निकाली जाती रही। मामले के खुलासे के बाद बैंक प्रबंधन की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

सात वर्षों तक चलता रहा खेल

विज्ञापन

थाना दौराला क्षेत्र के शाहपुर जदीद गांव की निवासी शांति देवी का पेंशन खाता सकौती टांडा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में संचालित था। उनकी मृत्यु 9 दिसंबर 2018 को हो चुकी थी। आरोप है कि उनके पुत्र प्रेम सिंह ने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और महिला को जीवित दर्शाकर लगातार सात वर्षों तक पेंशन की राशि निकालता रहा।

यह भी पढ़ें: Mission 2027: बंगाल चुनाव में सक्रिय मेरठ के भाजपा नेता, प्रचार के साथ सीख रहे बंगाली भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी प्रमाण पत्र से बैंक को किया गुमराह
प्राथमिकी के अनुसार आरोपी ने फर्जी जीवित प्रमाण पत्र बनाकर बैंक अधिकारियों को गुमराह किया। एटीएम और डिजिटल माध्यमों के जरिए खाते से करीब 44 लाख 38 हजार 96 रुपये की धनराशि निकाल ली गई।

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी सरधना के पत्र के बाद सामने आई। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने 27 नवंबर 2025 को थाने में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय का सहारा लिया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 
क्षेत्राधिकारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें