फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: विभिन्न मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, नगरायुक्त की गाड़ी घेरी

Tue, 30 Aug 2022 03:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। सफाईकर्मियों ने वेतनवृद्धि समेत कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। हालांकि नगरआयुक्त ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया और कहा कि उनकी सभी मांगों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
सफाईकर्मियों की मांगे रखते प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर आयुक्त की गाड़ी घेर ली और जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों के वेतन वृद्धि समेत कई मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम धरना प्रदर्शन किया। नाराज सफाई कर्मचारी महिलाओं आयुक्त की गाड़ी घेर ली और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया।

यह भी पढ़ें: Economic Corridor: बागपत में भूमि कब्जाने पहुंची टीम का विरोध, किसानों ने निकाली JCB की चाबी, फटकारी लाठियां
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा घंटा चली दोनों पक्षों की वार्ता में नगर आयुक्त ने कहा कि उनकी सभी मांगों पर विचार किया जाएगा। आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आउटसोर्स कंपनियों को बुलाकर सफाई कर्मचारी नेताओं के साथ वार्ता कराई जाएगी। इस दौरान शिवकुमार नाज दिनेश मनोज वैद्य प्रमोद कुमार राजू भैया विनोद कुमार बेचैन विनेश मनोठिया आदि मुख्य रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें