फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कार की टक्कर लगते ही सड़क पर घिसटती चली गई बाईक, फूफा-भतीजे की मौत

Tue, 30 Aug 2022 01:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक सड़क हादसे में फूफा और भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि एक कार ने ओवरटेक करते समय बाईक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाईक घिसटती चली गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन
bijnor Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यहां नहटौर झालू मार्ग पर कार की टक्कर से दो बाईक सवार फूफा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात नहटौर झालू मार्ग पर मार्डन एरा पब्लिक स्कूल के पास एक कार ने ओवरटेक करते समय बाईक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई। बताया गया कि गांव बसावनपुर निवासी महेंद्र सिंह (40) अपने साले के पुत्र हर्षित (16) के साथ बाईक से अपनी रिश्तेदारी गांव पालीजट से लौट रहा था।

यह भी पढ़ें: UP: फिर दागदार हुई खाकी, थाने में भिड़े इंस्पेक्टर और दरोगा, खूब हुई हाथापाई, एसपी ने जांच बैठाई
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के पास हुई सड़क दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनो को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। फूफा-भतीजे की मौत होने पर परिजनो में कोहराम मच गया।

बताया गया कि मृतक हर्षित हाईस्कूल का छात्र था। कोतवाल पंकज तोमर का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें