मेरठ में गंगानगर स्थित आईआईएमसी के वाइस चांसलर मनोज कुमार मदान पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के एसएसपी ने आदेश कर दिए हैं। आरोप है कि मनोज कुमार मदान करीब 1 साल तक यूनिवर्सिटी में फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी कर रहे थे।
मदान के खिलाफ राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाने में भी धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत है जिसमें वह 2019 में जेल गए थे। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के अधिकृत मनोज कुमार ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंच कर पूर्व वाइस चांसलर मनोज कुमार मदान के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है।
यह भी पढ़ें: UP: पुलिस चौकी में उड़ीं कानून की धज्जियां, पहले पी शराब फिर कहासुनी के बाद चले चाकू, दो सिपाही लाइन हाजिर
आरोप लगाया है कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज लगाकर विश्वविद्यालय में नौकरी की और करीब 14.40 लाख विकी एक अवैध तरीके से वेतन के तौर पर ले लिए है। एसएससी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि शिकायती पत्र पर मुकदमे के आदेश किए गए हैं गंगा नगर थाने में पूर्व वाइस चांसलर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।