फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

United Service Institution: मेरठ कॉलेज के दो शिक्षकों को USI ने दी विजिटिंग प्रोफेसर और विजिटिंग फेलो की उपाधि

Mon, 01 Aug 2022 04:32 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Meerut College: डॉ. संजय कुमार एवं डॉ भूपेंद्र सिंह अब यूएसआई के साथ सभी अकादमिक कार्यों में पूर्ण सहयोग करने के साथ साथ यूएसआई जर्नल में नियमित रूप से लेखन कार्य करेंगे। पहली बार यूएसआई ने किसी सिविलियन को ये उपाधि प्रदान की है...
विज्ञापन
United Service Institution: डॉ. भूपेंद्र सिंह और डॉ. संजय कुमार के साथ मेजर जनरल (रि.) वीके शर्मा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनाइटेड सर्विस इंस्टिट्यूशन ऑफ इंडिया ने गुरुवार को मेरठ कॉलेज में रक्षा अध्ययन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार को विजिटिंग प्रोफेसर की उपाधि नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान की। वहीं मेरठ कॉलेज के ही गणित विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. भूपेन्द्र सिंह को विजिटिंग फेलो की उपाधि प्रदान की गई।

विज्ञापन

 

नई दिल्ली यूएसआई में आयोजित कार्यक्रम में यूएसआई के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल (रि.) वीके शर्मा ने ये उपाधि प्रदान की। डॉ. संजय कुमार एवं डॉ भूपेंद्र सिंह अब यूएसआई के साथ सभी अकादमिक कार्यों में पूर्ण सहयोग करने के साथ साथ यूएसआई जर्नल में नियमित रूप से लेखन कार्य करेंगे। पहली बार यूएसआई ने किसी सिविलियन को ये उपाधि प्रदान की है।

 

डॉ. संजय कुमार एवं डॉ. भूपेंद्र सिंह द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए यूएसआई ने ये फैसला लिया। इस कार्यक्रम में यूएसआई के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल वीके शर्मा के साथ-साथ डिप्टी डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल पी के गोस्वामी, ग्रुप कैप्टन शरद तिवारी, ग्रुप कैप्टन आरके सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें