फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नगर निगम की बोर्ड बैठक में 'वन नेशन वन इलेक्शन' का प्रस्ताव पास, अटल सभागार में गूंजा 'जय श्री राम'

Mon, 21 Apr 2025 12:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

One Nation One Election proposal: मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक में सोमवार को वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव बहुमत से पास किया गया। सीसीएसयू के अटल सभागार में प्रस्ताव पास होते ही सभागार 'जय श्री राम' के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
मेरठ नगर निगम बोर्ड बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक सोमवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सांसद अरुण गोविल ने एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव रखा, जिसे बहुमत के आधार पर पार्षदों ने पास कर दिया।

विज्ञापन


प्रस्ताव पास होते ही 'जय श्री राम' के नारे अटल सभागार में गूंजने लगे। बैठक में महापौर हरिकांत अहलूवालिया,ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज व भाजपा के सभी पार्षद और विपक्ष के पार्षद मौजूद रहे। एआईएमआईएम पार्षद फजल करीम सहित मुस्लिम लीग के पार्षद ने भी प्रस्ताव का बहिष्कार किया।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: मेरठ में जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला, बिटौड़े में घुसकर खुद को लगा ली थी आग, तड़प-तड़पकर दम तोड़ा

विज्ञापन

मेरठ नगर निगम बोर्ड बैठक - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान भाजपा पार्षद अरुण मचल ने विरोध कर रहे एआईएमआईएम पार्षद फजल करीम के हाथों से माइक छीन लिया। जिसको लेकर कहासुनी हो गई। हालांकि मामला थोड़ी देर में ही शांत हो गया।

प्रस्ताव रखते हुए सांसद अरुण चंद्र प्रकाश गोविल ने कहा की वर्तमान समय में एक राष्ट्र एक चुनाव की आवश्यकता है। ऐसा कोई वर्ष नहीं होता। जिसमें चुनाव नहीं होते हैं साल भर में 2 से 3 महीने चुनाव में खराब हो जाते हैं। धन और समय दोनों की हानि होती है। एक राष्ट्र एक चुनाव होने से इन सबसे बच्चा जाएगा। राष्ट्र संबंध उन्नति की ओर बढ़ेगा। कांग्रेस की सरकार ने कभी इस विषय पर नहीं सोचा उन्हें तो बार-बार चुनाव कराने की बुरी लत लग गई थी।
विज्ञापन

मेरठ नगर निगम बोर्ड बैठक - फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि यह जनमत संग्रह नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत सभी से कराया जा रहा है। प्रदेश के अन्य नगर निगमो में भी या अभियान चलाया गया है। जनमत संग्रह पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति के सामने भेजा जाएगा।

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा की नगर निगम मेरठ के पार्षदों ने एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव पास करके एक नया अध्याय लिखा है जो हमेशा याद किया जाएगा देश की उन्नति के लिए एक चुनाव होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें