फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ममता बनर्जी का पुतला फूंकने से रोका तो पुलिस से अभद्रता, दरोगा की कैप उछाली, दिखाई चूड़ियां

Mon, 21 Apr 2025 12:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ कमिश्नरी चौराहे पर रविवार को ममता बनर्जी का पुतला फूंकने पहुंचे लोगों को रोकने गई पुलिस के साथ जमकर धक्का मुक्की की गई। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जमकर अभद्रता की। इस दौरान एक इंस्पेक्टर की कैप भी हवा में उछाली गई और उसे चूड़ियां दिखाई गईं।
विज्ञापन
दरोगा की कैप उछाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कमिश्नरी चौराहे पर हिंदू स्वाभिमान परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को ममता बनर्जी का पुतला फूंकने से रोकने पर पुलिस से धक्कामुक्की और जमकर अभद्रता की। पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर पुतला छीन लिया तो एक महिला ने दरोगा नीतीश कुमार की कैप सिर से उतार कर हवा में उछाल दी। 

विज्ञापन


महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को चूड़ियां भी दिखाईं। इस घटना का वीडियो क्लिप वायरल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संगठन के जिलाध्यक्ष अमित भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: मेरठ में जिंदा जल गई बुजुर्ग महिला, बिटौड़े में घुसकर खुद को लगा ली थी आग, तड़प-तड़पकर दम तोड़ा

विज्ञापन

दरोगा को चूड़ियां दिखाती महिला - फोटो : अमर उजाला
हिंदू स्वाभिमान परिषद के कार्यकर्ता रविवार दोपहर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने के लिए कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे थे।  उन्होंने यहां बनर्जी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज पर अत्याचार हो रहे हैं। उनके खून से होली खेली जा रही है। वहां की सरकार चुप्पी साधे हुए हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार देख रही है। मजबूर होकर हिंदुओं को अपने घर छोड़कर पलायन करना पड़ रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार को तत्काल बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला फूंकने का प्रयास किया। 

इस पर चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों से पुतला छीनकर नष्ट कर दिया। प्रदर्शनकारी पुलिस का विरोध करने लगे। इस दौरान एक महिला ने दरोगा की कैप सिर से उतारकर हवा में उछाल दी।   

दूसरी महिलाएं पुलिसकर्मियों को चूड़ियां दिखा रही थीं। दरोगा ने अपनी कैप उठाकर पहन ली। कार्यकर्ताओं ने पुलिस खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो इस पर तरह-तरह की प्रितक्रियाएं सामने आने लगीं।
विज्ञापन

दरोगा को चूड़ियां दिखाती महिला - फोटो : अमर उजाला
महिलाएं बोलीं, ममता बनर्जी ने किया योगी का अपमान
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपमान किया है और पुलिस उनके खिलाफ प्रदर्शन करने से भी रोक रही है। आक्रोशित महिलाओं को पुलिस ने समझाकर शांत किया।

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता, धक्कामुक्की, यातायात बाधित करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संगठन के अध्यक्ष अमित भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें