फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : जहरीली शराब पीने से एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, जांच में जुटी आबकारी

Sun, 20 Mar 2022 03:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में रविवार सुबह देहलीगेट थानाक्षेत्र में दो दोस्तों की जहरीली शराब पीने से हालत बिगड़ गई। आस पास के लोग दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
meerut news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रविवार सुबह देहलीगेट के सराय लाल दास रविवार सुबह शराब पीने से दो दोस्तों की हालत बिगड़ गई। चीख-पुकार पर आसपास के लोग दौड़े और हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। तीसरा दोस्त शराब लेकर आया था उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं इस मामले में सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


देहलीगेट क्षेत्र के सराय लाल दास निवासी पिंटू, अजय और राकेश सुबह 6:00 बजे घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान राकेश जाटव गेट के पास से देसी शराब ले आया। पिंटू और अजय ने जैसे ही शराब पी तो उनकी हालत बिगड़ गई।

चीख-पुकार पर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए और उनको आनन-फानन में पहले सांई हॉस्पिटल ले गए जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जहां पिंटू को मृत घोषित कर दिया गया। अजय को परिवार के लोगों ने न्यूट्रिमा अस्पताल में भर्ती किया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने राकेश व सोनू के अलावा शराब बेचने वाले समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक के परिजनो ने जहरीली शराब पीने से मौत का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस की मिलीभगत से ही खुलेआम घरों से में शराब बेची जा रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद जांच करावाई की जाएगी  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें