फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मोहिद्दीनपुर में रेलवे का ओएचई वायर टूटा, दिल्ली जाने वाली कई ट्रेन बाधित

Tue, 11 Oct 2022 11:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मोहिद्दीनपुर से मोदीनगर के बीच रेलवे ट्रैक पर बिजली तार (ओएचई)  टूटने से दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैक (डाउन लाइन) को बंद कर दिया गया। कई ट्रेनें इस कारण प्रभावित हुई हैं। वहीं जनशताब्दी, शालीमार एक्सप्रेस को परतापुर और मोहिद्दीनपुर रोकना पड़ा।
 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मोहिद्दीनपुर से मोदीनगर के बीच बिजली तार (ओएचई) टूटने से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन प्रभावित हो गईं हैं। मंगलवार लगभग सुबह 9:30 बजे अचानक बिजली का तार टूट कर ट्रैक पर गिर गया। जिससे मेरठ से दिल्ली की ओर जाने वाली जनशताब्दी, शालीमार एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। सुबह के समय दिल्ली कार्यालय जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों को सूचना लगते ही हड़कंप मच गया। दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैक (डाउन लाइन) को बंद कर दिया गया। रेलवे रूट पर दोहरीकरण होने से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों को परतापुर और मोहिद्दीनपुर स्टेशन पर रोककर सहारनपुर की ओर (अप लाइन) से गुजारा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: तकनीक में भी आसमान छू रहीं बालिकाएं, युवाओं के लिए बन रहीं प्रेरणास्रोत
विज्ञापन
विज्ञापन


जनशताब्दी को मोहिद्दीनपुर रोककर अप लाइन से गुजारा गया। भारी बारिश के कारण रेलवे इंजीनियर को कार्य करने में भी दिक्कत आ रही है। बारिश बंद होने के बाद ही कार्य किया जाएगा। इसके बाद ही मेरठ से दिल्ली को जाने वाले रेलवे ट्रैक को सुचारू किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें