एस्टीमेट रिवाइज, योजना अधर में
वर्ष 2008-09 में शुरू हुई योजना का बजट भी 2013-14 में रिवाइज कराया गया। धनराशि भी अधिकारियों को द्वारा खर्च कर ली गई, लेकिन योजना आज तक अधूरी है।
नहीं हुई कार्रवाई
योजना में हुए भ्रष्टाचार की अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक को शिकायत हुई। पिछले माह इस मामले में मुख्यमंत्री से की गई शिकायत पर प्रमुख सचिव आवास को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। लेकिन अभी तक जांच शुरू नहीं हुई है।
प्रकरण की जांच होगी
इस प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
- अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/