फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कृषि विश्वविद्यालय में छात्राओं के अश्लील फोटो वायरल करने का मामला गरमाया, मोबाइल में छिपे राज

Wed, 28 Jun 2023 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कृषि विश्वविद्यालय में छात्राओं का अश्लील फोटो वायरल करने का मामला तूल पकड़ रहा है। आरोपी छात्र के लैपटॉप और मोबाइल की जांच होगी, वहीं छात्राओं की शिकायत थाने भेजी गई है।  
विज्ञापन
कृषि विवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में छात्राओं के आपत्तिजनक फोटो वायरल का मामला मंगलवार को और गरमा गया। विवि की अनुशासन समिति की बैठक में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए मामले की एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।

विज्ञापन


इस पर विवि प्रशासन द्वारा अपनी तरफ से एफआईआर दर्ज न कराने की बात कहते हुए छात्राओं के शिकायती पत्र को सुरक्षाधिकारी के जरिए दौराला थाने भेज दिया। अभी इस प्रकरण में आगे भी जांच जारी रहेगी। इसके अलावा आरोपी छात्र का लैपटॉप और मोबाइल सील कर आई विभाग को जांच के लिए भेज दिया गया है। 

विवि के वेटनरी कॉलेज में द्वितीय वर्ष का एक छात्र ने सोमवार को साथी छात्राओं की फोटो के साथ छेड़छाड़ के बाद आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया था। गलती से फोटो सीनियर छात्रा तक पहुंचा मामले का खुलासा हुआ। मामले के तूल पकड़ने के बाद विवि प्रशासन ने आरोपी छात्र को निष्कासित कर दिया था। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को दूसरे दिन भी मामले को लेकर अनुशासन समिति की आठ घंटे तक बैठक चली। बैठक में छात्र छात्राएं और परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने अनुशासन समिति के सामने विवि द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद छात्राओं ने शिकायत पत्र दिया। लेकिन अनुशासन समिति ने शिकायत पत्र सुरक्षाधिकारी के माध्यम से दौराला थाने भेज दिया और मामले की जांच जारी रहने की बात कही। 

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म: साहिबाबाद से दुहाई तक अगले सप्ताह 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी देश की पहली रैपिडएक्स

मोबाइल में छिपे हैं  कई राज आईटी विभाग करेगा जांच
अनुशासन समिति की अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्र के मोबाइल और कंप्यूटर में कई राज छुपे हैं। उसमें कई छात्राओं के फोटो हैं। कुछ बहुत आपित्तजनक है।

जांच कमेटी ने मोबाल, पेन ड्राइव, लैपटॉप, कंप्यूटर हार्ड डिस्क देखने के बाद उन्हे सील कर दिया। अब विवि का आईटी विभाग इसकी जांच करेगा। आरोपी छात्र से पूछताछ में कुछ और छात्रों के नाम भी सामने आए थे। कमेटी इस बिंदु पर भी जांच करेगी। 

एक एसडीएम की बहन का भी फोटो वायरल, रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
जांच कमेटी के एक अधिकारी ने बताया कि दूसरे जनपद के एक एसडीएम की बहन का भी फोटो वायरल हुआ है। मंगलवार को विवि पहुंचकर उन्होंने रजिस्ट्रार डा रामजी सिंह और डीएसडल्बू डा अनिल सिरोही से मुलाकात की। मामले में अब तक रिपोर्ट न दर्ज कराए जाने को लेकर नाराजगी जताई। इस पर दोनों अधिकारियों ने कहा कि विवि अपने स्तर से कार्रवाई कर रहा है,परिजन स्वयं एफआईआर करा सकते हैं।
विज्ञापन

शिक्षक भी रहे  विवादों में  
कृषि विवि में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं पहले भी हुई हैं। विवि में तीन शिक्षकों ने अलग अलग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की थी। इसके चलते शिक्षकों का यहां से ट्रांसफर हुआ था। करीब एक साल पहले भी एक शिक्षक पर छात्रों ने यौन उत्पीडन का आरोप लगाया था। इसके अलावा कई अन्य शिक्षक भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। 

छात्र पर अनुशासन समिति ने गंभीर कार्रवाई की है। इस पूरे प्रकरण की जांच चल रही है, मोबाईल, लैपटॉप, पैन ड्राइव सील कर उनकी जांच की जाएगी। जो भी इस प्रकरण में दोषी है उस पर कार्रवाई की जाएगी। हॉस्टल में निरीक्षण के लिए वार्डन और डीएसडब्लू को निर्देश दिए है। -के के सिंह, कुलपति कृषि विवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें