फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: आज जनता का दिन, चुनेंगे शहर की सरकार, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, DM ने दिया ये सख्त आदेश

Thu, 11 May 2023 12:58 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

UP Nikay Chunav 2023 : आज जनता का दिन है। 16 लाख से ज्यादा मतदाता आज शहर की सरकार चुनेंगे। वहीं, शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर रहेगी। उधर, डीएम ने अफसरों को सख्त आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज आपका दिन है। सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस पर्व को सार्थक बनाएं। मेरठ शहर के सभी 16 निकायों के 16.09 लाख मतदाता 1705 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक होगा। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। डीएम-एसएसपी, स्कूल, व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ताओं की अपील है कि सुबह सबसे पहले मतदान और फिर दूजा काम करें।

विज्ञापन


जिले के 316 वार्ड में 503 पोलिंग स्टेशन के 1480 बूथ पर 1609831 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि लोगों की सुगमता के लिए मतदान बूथों पर हर संभव सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। महिलाओं को परेशानी से बचाने के लिए सभी निकायों में पिंक बूथ बनाए गए हैं, यहां महिला कर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पोलिंग बूथ पर रैंप, पेयजल, डस्टबिन और साफ-सफाई की व्यवस्था है। 

बताया गया कि जिले में 57 निर्वाचन अधिकारी, 89 सहायक निर्वाचन अधिकारी, 38 जोनल मजिस्ट्रेट व 154 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश है। बूथों पर भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी। 24 घंटे कंट्रोल रूम खुला रहेगा। निर्वाचन से संबंधित सूचनाएं कंट्रोल रूम में मतदाता दे सकते हैं।
विज्ञापन


पहचान के लिए 15 दस्तावेज हैं मान्य
सहायक निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि निकाय चुनाव के लिए मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस पैन कार्ड, राज्य व केंद्र सरकार के उपक्रम व आयोग की ओर से जारी फोटो सहित पहचान पत्र, बैंक या पोस्ट ऑफिस से जारी फोटो सहित पासबुक, पेंशन बुक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस फोटो सहित शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाण पत्र, श्रम विभाग की ओर से जारी स्वास्थ्य ओमा स्मार्ट कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में जारी स्मार्ट कार्ड, सांसद व विधायक द्वारा जारी सरकारी पहचान पत्र, राशन कार्ड शामिल हैं।

यहां कर सकते हैं शिकायत
- कलक्ट्रेट परिसर स्थित कंट्रोल रूम 0121-2991191, 0121-2664133
- mail.complaintcell.upmrtmcelec2023@gmail.com
- प्रेक्षक सुधीर महादेव बोबडे - 0121-2991176, 6397332747
- प्रेक्षक कंचन सरन- 0121-2991175, 6397355159

200 मीटर दूर लगेंगे बस्ते, मोबाइल पर पाबंदी
मतदान केंद्र से 200 मीटर दूरी पर प्रत्याशी अपने-अपने बस्ते लगाएंगे। मतदाता अपने वाहन से मतदान केंद्र तक जा सकता है, लेकिन 200 मीटर की परिधि से दूर वाहन खड़ा करना होगा। मतदाता अपने वोट डालते समय मोबाइल अंदर लेकर नहीं जाएंगे। प्रत्याशियों के एजेंट भी उसी वार्ड के होने चाहिए, जहां पर वह मतदान करा रहे हैं। अपराधी या दबंगी छवि वाले एजेंट के प्रत्याशी पर भी कार्रवाई होगी।

एक-एक वोट अहम, जरूर दें वोट
16 निकाय चुनाव में सन 2017 में 51.88 फीसदी मतदान हुआ था। जिसमें नगर निगम में सिर्फ 47.88 फीसदी वोट पड़े थे। उम्मीद है कि इस बार नगर निगम के कम मतदान प्रतिशत का दाग मेरठ के निवासी धो डालेंगे और नगर निगम में मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर अमर उजाला ने लगातार प्रयास किए हैं। सोशल मीडिया में अपील की जा रही कि शहर का प्रथम नागरिक मेयर चुनना है, इसके लिए एक-एक वोट अहम है।

यह भी पढ़ें: Bijnor Crime: युवक को अगवा कर मांगी ढाई लाख की फिरौती, पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी

हर निकाय के महिला और पुरुष मतदाता
महापौर पद पर 15 और 90 वार्ड के पार्षद पद पर 522 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें पुरुष मतदाता 663174 और महिला मतदाता 594266 हैं। पोलिंग स्टेशन 368 और कुल बूथ 1087 है। नगर पालिका मवाना में अध्यक्ष पद पर 14, सरधना में अध्यक्ष पद पर 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। मवाना में पुरुष मतदाता 37068, महिला मतदाता 34409 है। जिसमें पोलिंग स्टेशन 27 व कुल बूथ 78 है। सरधना में पुरुष मतदाता 28566, महिला मतदाता 26767 है। जिसमें पोलिंग स्टेशन 25 और कुल बूथ 56 है। नगर पालिका में सदस्य पद पर 237 प्रत्याशी है। 13 नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर 141 और सदस्य पद पर 763 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है।

ड्रोन से रहेगी नजर, माहौल खराब करने वाले जाएंगे जेल
निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए बुधवार रात तक सभी मतदान स्थलों पर पुलिस फोर्स पहुंच गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने स्पष्ट कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फर्जी मतदान करने वालों को हवालात में बंद किया जाएगा। पांच ड्रोन से पूरे जनपद में नजर रखी जाएगी। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी ड्रोन से होगी।

चुनाव के नोडल अधिकारी एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए दूसरे जनपदों से फोर्स पहुंच गया है। इसमें सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के साथ ही जीआरपी आगरा और मुरादाबाद के पुलिसकर्मी है, जबकि मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और सीतापुर से होमगार्ड आए हैं। नगर के साथ ही सरधना और किठौर में पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान रिजर्व में रहेंगे। इस दौरान करीब तीन सौ इंस्पेक्टर, सात सौ दारोगा, पीएसी-एसएसबी और तीन हजार कांस्टेबल-हेड कांस्टेबल की डयूटी लगाई गई है। 

यह भी पढ़ें: Baghpat: भाजपा प्रत्याशी के घर पर पथराव, चपेट में आया वायुसेना के जवान का भी मकान, जानें- पूरा मामला

नगर निगम चुनाव के लिए मतदान केंद्र 503 है, जबकि कुल बूथ 1480 है। इनमें से 241 सामान्य, 127 संवेदनशील, 85 अति संवेदनशील, 50 अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र हैं। अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती गई है।

गड़बड़ी करने वालों पर लाठीचार्ज होगा: डीएम
डीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दे दिए कि निकाय चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर लाठीचार्ज करें। फर्जी वोट को लेकर जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा पीठासीन अधिकारियों को कहा गया कि वोटर लिस्ट के आधार पर मतदान कराएं। शिकायत या शक के आधार पर घुंघट या फिर बुर्का पहने महिला मतदाता की जांच महिला कर्मी और महिला सिपाही करेंगी। चुनाव में शरारती तत्वों पर विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें