वैवाहिक समारोह में रुपयों से भरा बैग चोरी।
- फोटो : amar ujala
मेरठ में दिल्ली रोड पर रजवाड़ा फार्म हाउस में बुधवार रात 10 बजे सेवानिवृत बैंक मैनेजर एवं आरएसएस के नगर संघचालक सतीश गुप्ता के वैवाहिक वर्षगांठ पर हुए समारोह में साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग किसी ने उड़ा दिया। घटना के बाद समारोह में शामिल परिवार के लोगों और अन्य रिश्तेदारों ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि फार्म हाउस मैनेजर ने अभद्रता की और छानबीन में सहयोग नहीं किया। पुलिस काफी देर से पहुंची। मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
देवलोक काॅलोनी निवासी सतीश गुप्ता और उनकी पत्नी अरुणा गुप्ता की 40वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर समारोह चल रहा था। सतीश के दो बेटे नमन और नितेश गुरुग्राम में एक कंपनी में साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं। कार्यक्रम में आरएसएस के कई पदाधिकारियों के साथ भाजपा नेता भी शामिल थे। सतीश गुप्ता स्टेज पर पत्नी के साथ पंडाल में लगे स्वागत कक्ष में आकर खड़े हो गए।