फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेस्टोरेंट में खाने का लुत्फ लेना युवती को पड़ा महंगा, कबाब में निकला कंकड़, टूटा दांत

Tue, 14 Feb 2023 04:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एक रेस्टोरेंट में कबाब का स्वाद लेना युवती को महंगा पड़ गया। खाने में परोसे गए कबाब में कंकड़ आने के कारण युवती का दांत टूट गया। युवती ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ थाने में शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
खाने में निकला कंकड़, टूटा युवती का दांत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मंगलवार को एक युवती के साथ दर्दनाक घटना हुई। यहां छावनी क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंची एक युवती के खाने में कंकड़ निकलने के कारण उसका दांत टूट गया। युवती ने उपचार के बाद रेस्टोरेंट मालिक की शिकायत पुलिस में करने की बात कही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ के सीसीएसयू में माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा रिद्धि मंगलवार दोपहर शहर के छावनी स्थित एक रेस्टोरेंट में लंच के लिए गई थी। यहां उसने मशरूम कबाब ऑर्डर किया।

यह भी पढ़ें: Meerut: 2024 पेरिस ओलंपिक को लेकर खुशखबरी, मेरठ की प्रियंका गोस्वामी ने किया क्वालीफाई
विज्ञापन


वह खाने का लुत्फ ले ही रही थी कि अचानक खाने में कंकड़ आ गया। खाने में कंकड़ आने से युवती की दाढ़ व दांत का कुछ हिस्सा टूट गया। युवती ने होटल मालिक से शिकायत की तो होटल मालिक ने बिना बिल बनाए युवती को होटल से भेज दिया।  
विज्ञापन

 
युवती रेस्टोरेंट से निकलकर तुरंत अस्पताल पहुंची और उपचार कराया। युवती के अनुसार होटल संचालक ने शिकायत करने पर खानापूर्ति करते हुए उसे रेस्टोरेंट से चलता कर दिया। वहीं युवती ने उपचार के बाद पुलिस में तहरीर देने की बात कही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें