फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: लावड़ में डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर मौत; शव मोर्चरी भेजने पर 2 घंटे हंगामा, बेटे को भी चोट

Thu, 22 Oct 2026 03:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लावड़ कस्बे में कंकरीट से भरे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार सुनीता की मौत हो गई। बेटे को मामूली चोट आई। शव मोर्चरी भेजने पर परिजनों और ग्रामीणों ने दो घंटे हंगामा किया।

विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो व मौके पर परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लखीपुरा में घर के बाहर खड़ी इको वैन में आग लगाने का आरोप लगा है। पीड़ित मोहम्मद सलीम ने चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो की पहचान का दावा किया गया है।

विज्ञापन


 मेरठ के लावड़ कस्बे में बृहस्पतिवार को कंकरीट से भरे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ सामान लेने बाजार जा रही थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बाइक का हैंडल डंपर से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और पीछे बैठी महिला डंपर के पहिये के नीचे आ गई।

हादसे में महिला के बेटे को भी मामूली चोट आई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा तो परिजन उसे वापस मंगवाने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों ने डंपर के आगे बैठकर विरोध किया। करीब दो घंटे तक हंगामा चला, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान को फांसी की सजा के बाद भी सील मकान नहीं खुला, मालिक ने एसएसपी से लगाई गुहार

Trending Videos

कंकरीट से भरे डंपर की चपेट में आई महिला
दौराला थाना क्षेत्र के पनवाड़ी गांव निवासी धीर सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता (32) बृहस्पतिवार को अपने बेटे तरुण के साथ बाइक से लावड़ कस्बे में सामान लेने गई थीं। कस्बे के मुख्य बाजार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने कंकरीट से भरे डंपर के पास से गुजरते समय तरुण की बाइक का हैंडल डंपर से टकरा गया।

हैंडल टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक पर पीछे बैठी सुनीता डंपर के नीचे आ गईं। डंपर का पहिया उनके ऊपर से गुजरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा तरुण दूसरी तरफ गिर गया, जिससे उसे मामूली चोट आई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

शव मोर्चरी भेजने पर भड़के परिजन
हादसे की सूचना मिलने पर इंचौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद सुनीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। कुछ देर बाद महिला के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

शव मोर्चरी भेजे जाने की जानकारी मिलने पर परिजन उसे वापस मंगवाने की मांग करने लगे। देखते ही देखते विरोध बढ़ गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। ग्रामीण डंपर के आगे बैठ गए और विरोध जताने लगे। इससे घटनास्थल पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

कई थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा
हंगामे की सूचना पर सीओ सदर देहात सुधीर सिंह कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए। करीब दो घंटे बाद हंगामा समाप्त हुआ और ग्रामीण मौके से हट गए।

इसके बाद पुलिस ने डंपर को थाने भिजवा दिया। हादसे में सुनीता की मौत से परिवार में मातम छा गया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें