फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठः इस सप्ताह बिगड़ेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बारिश और ओलावृष्टि के आसार

Mon, 01 Feb 2021 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीपुरम (मेरठ)
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फरवरी के प्रथम सप्ताह में मौसम बिगड़ने के आसार जताए हैं। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले तीन दिन तक ठिठुरन जारी रहेगी। इसके बाद 3 फरवरी से 5 फरवरी तक उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में कई स्थानों पर ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, इससे ठंड का असर बना रहेगा। 

विज्ञापन


रविवार को मौसम सामान्य रहा। सुबह से ही तेज धूप से अन्य दिनों के मुकाबले ठंड कुछ कम रही। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धूप निकलने से दिन के तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पाला पड़ने से रात का तापमान .3 डिग्री गिरा है। अभी मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। रात में पाला गिरने से अभी ठंड कम नही होगी। सुबह के समय जरूर हवा के चलने से कोहरे से राहत मिल रही है। 

बढ़ सकता है सर्दी का समय
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि इस सीजन में पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय होने से ठंड का असर बना है। आगे पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होने से सर्दी का समय बढ़ सकता है। हालांकि बारिश और सर्दी से गेहूं की फसल को काफी लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


सही नहीं हवा की स्थिति
मेरठ और आसपास के जनपदों में एक्यूआई फिर बिगड़ गया। महानगर का एक्यूआई 300 से नीचे आ गया था, जो रविवार को बढ़कर 308 पर पहुंच गया। आगामी 2-3 दिन में हवा में प्रदूषण बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें