मेरठ जनपद में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव दबथुवा स्थित आर्मी रडार क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक दीवार फांदकर घुस गए। रडार क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों ने उन्हें पकड़कर पूछताछ की। सोमवार दोपहर जवान उसे सरधना थाने लेकर पहुंचे। पूछताछ में दोनों युवक नशेड़ी निकले। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।