Meerut News : अन्नु रानी और किरण बालियान ने स्वर्ण पदक झटका है। यही नहीं उन्होंने एशियन गेम्स में भी जगह बना ली है। अब ख्याति और मानसी से भी पदक की पूरी उम्मीद है।
भुवनेश्वर में आयोजित 62वीं नेशनल अंतर राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतियोगिता के अंतिम दिन भाला फेंक में अन्नु रानी ने 58.22 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता और एशियाई खेलों के क्वालीफाई मार्क 56.46 मीटर को पार कर लिया।
विज्ञापन
वहीं गोला फेंक स्पर्धा में किरण बालियान ने 17.17 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता और एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने एशियन गेम्स के क्वालीफाई मार्क 16.30 मीटर को पार किया। दोनों खिलाड़ियों के अलावा हाई जंप में ख्याति और मानसी से भी पदक की पूरी उम्मीद है।