गमजदा परिजन और मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जनपद में खरखौदा क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा निवासी तीन लोगों की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार में एक साथ तीन लोगों की मौत होने से कोहराम मच गया। मौत की खबर सुनते ही मृतक के पिता बेहोश हो गए।
बता दें कि लॉकडाउन के चलते मुबारिक (20 वर्ष) पुत्र अली मोहम्मद का 15 दिन पहले गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव चिड़ावा निवासी खुशनुमा से विवाह हुआ था। बृहस्पतिवार को मुबारिक अपनी पत्नी खुशनुमा व अपने छोटे भाई सलाउद्दीन (18 वर्ष) को एक बाइक पर बैठाकर गांव चिड़ावा ले जा रहा था। जैसे ही वे बाबूगढ़ छावनी पहुंचे तो वहां सड़क हादसे में तीनों की मौत हो गई। मृतक दोनों भाई मजदूरी का काम करते थे। बताया गया कि मृतक दोनों भाई अपने छह भाइयों में दूसरे व तीसरे नंबर के थे। परिवार में एक साथ तीन लोगों की मौत होने से कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इनकी हुई हादसे में मौत
1. अलाउद्दीन पुत्र अली मोहम्मद
2. मुबारिक पुत्र अली मोहम्मद
3. खुशिमिना पत्नी मुबारिक
निवासी ग्राम पीपली खेड़ा खरखौदा मेरठ।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/