मेरठ जनपद के खरखौदा में रोजा इफ्तार के बाद्र सोमवार की शाम बधौली-खड़खड़ी मार्ग पर टहल रहे तीन युवकों को इनोवा कार ने कुचल दिया। हादसे में सलमान (19) और जावेद (18) की मौत हो गई, जबकि वाजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। इनोवा चालक ठेकेदार निशांत त्यागी हादसे के बाद फरार हो गया। गांव में तनाव के हालात हैं।