घटना चार
12 मई को टीपीनगर क्षेत्र के शिवपुरम निवासी सतीश वर्मा के घर में बदमाशों ने 80 हजार रुपये नगद और सवा लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवर चोरी कर किए
घटना पांच
26 मई को विक्टोरिया पार्क कॉलोनी में कपड़ा व्यापारी नगीन चंद गोयल के मकान पर बदमाशों ने 25 लाख की चोरी कर ली थी। इस मामले में मेडिकल पुलिस खाली हाथ चल रही है।
घटना छह
सात मई को सिविल लाइन कॉलोनी में दवा व्यापारी सुशील गुप्ता के घर बदमाशों ने करीब 25 लाख रुपये चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए थे।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, पर साथ नहीं छोड़ेंगे प्रेमी युगल, कोर्ट में प्रेमिका के बयान से हर कोई हैरान
चोरी की घटनाओं को लेकर सभी थानेदारों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी चोरी की घटनाएं पेंडिंग चल रही है उनका जल्द खुलासा किया जाएगा। -
विनीत भटनागर, एसपी सिटी
मेरठ