मेरठ में शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले में हिंदू-संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कंकरखेड़ा स्थित हाईवे के पास आरोपी नौशाद का पुतला भी फूंका। हिंदू-संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी नौशाद पर रासुका लगाने की मांग की गई।
ये है मामला
मेरठ जिले में आंबेडकर रोड स्थित लक्ष्मीनगर में दो दिन पहले शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने वाले एक युवक का वीडियो वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर यह मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने एक युवक और ठेकेदार को हिरासत में लिया था, जिनसे पूछताछ की गई।
बताया गया जा रहा है कि वायरल हुए वीडियो में नौशाद नाम का युवक रोटी बना रहा है। वह रोटी पर बार-बार थूक लगा रहा था। किसी युवक ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। शनिवार को इसकी रिकॉर्डिंग पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने आरोपी नौशाद को हिरासत में ले लिया। नौशाद कैथवाड़ी रोहटा का रहने वाला बताया गया है। उससे कुछ जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने शादियों में काम करने वाले सरूरपुर निवासी ठेकेदार बालेश्वर को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की है।
यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
वीडियो बनाने वाले युवक पर भी उठे सवाल
इस मामले में यह भी सवाल उठ रहा है कि वीडियो बनाने वाला युवक खामोश क्यों रहा। शादी वाले दिन ही इस बारे में समारोह में पहुंचे लोगों को नहीं बताया गया। यदि तभी बता दिया जाता तो शायद तत्काल कार्रवाई हो जाती।
यह भी पढ़ें: वारदात से दहला इलाका: पहले बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम, देखें मौके की तस्वीरें