मेरठ के लोहिया नगर में दुकानदार शुभम पर 26 दिसंबर की रात छह लोगों ने चाकू से हमला करते हुए मारपीट कर दी। हमले में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान शुभम की जेब में रखे 10 हजार रुपये भी गायब हो गए। शुभम की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हापुड़ रोड स्थित जाहिदपुर गांव निवासी शुभम ने बताया कि 26 दिसंबर की रात वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी बीच गांव में ही बड़े मंदिर के पास अजय, समीर, गोलू, चाहत, अमित व हर्ष ने उसका रास्ता रोक लिया और अभद्रता कर दी थी। उसने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से भी वार किया। गर्दन में चाकू लगने से वह घायल हो गया था।