कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा
एक प्रतिष्ठित कंपनी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें करीब एक करोड़ रुपये कीमत का नकली सामान बरामद हुआ। बरामद माल में बड़ी मात्रा में अधबने और तैयार नकली उत्पाद शामिल हैं।
पांच आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड सलीम
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलीम, नदीम, दानिश, फरमान और महताब के रूप में हुई है। गिरोह का मास्टरमाइंड सलीम बताया जा रहा है।
नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच
गिरफ्तार आरोपियों में सलीम, फरमान और महताब मुजफ्फरनगर के निवासी हैं, जबकि नदीम और दानिश मेरठ के रहने वाले हैं। पुलिस अब इस गिरोह के आपराधिक नेटवर्क, सप्लाई चैन और बाजार में नकली सामान की बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।