फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, हुआ था ये बड़ा खुलासा

Tue, 16 Mar 2021 06:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी रोमिन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया था।

विज्ञापन


ये था मामला
सदर बाजार के एक मोहल्ले में व्यापारी का परिवार रहता है। व्यापारी के घर के बाहर तार पर महिलाओं के परिधान सूख रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक ने कपड़े चोरी कर लिए और स्कूटी की डिग्गी में रखकर चला गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद परिजनों ने तंत्र मंत्र क्रिया का अंदेशा जताकर नाराजगी जताई और फिर सदर थाने में हंगामा किया था। 

वहीं एक व्यापारी ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें दूसरे समुदाय के दो युवक चोरी करते दिखाई दे रहे थे। इसकी जानकारी लगते सदर बाजार अध्यक्ष सुनील दुआ, महामंत्री अमित बंसल, कोषाध्यक्ष विशाल, आनंद उपाध्यक्ष, अमित सिंघल, संजय गुलाटी, गुरनाम सिंह, दीपक चड्ढा, सुनील शेट्टी व सरदार बच्चन सिंह भी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने हंगामा किया और सदर थाने में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देते आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेमिका के साथ पति को रंगे हाथ पकड़ा, फिर दोनों के बीच जमकर हाथापाई, देखिए तस्वीरें

पुलिस ने इस मामले में आरोपी रोमिन और अक्कास को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस दूसरे आरोपी को भी कोर्ट में पेश करेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें