फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूटी फिसलते ही सिर में घुसे सड़क पर रखे सरिये, युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

Thu, 09 Mar 2023 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मोदीनगर मे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मेरठ निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। बताया गया कि माधवपुरम निवासी दीपक पाल की मौत हो गई। बताया गया कि स्कूटी फिसलते ही सड़क पर रैपिड रेल के निर्माण के कार्य में लगे लोहे के सरिये युवक के सिर में घुस गए। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
 
विज्ञापन
Deepak pal file photo - फोटो : amr ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीनगर में स्कूटी डिवाइडर से टकराने से हुए हादसे में मेरठ निवासी एक युवक की गुरुवार सुबह दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया गया कि माधव पुरम सेक्टर 1 के रहने वाले स्कूटी सवार दो युवकों का  मोदीनगर में  डिवाइडर से टकराकर एक्सीडेंट हो गया।

विज्ञापन


रैपिड रेल निर्माण कार्य के लिए डिवाइडर पर रखे लोहे के सरिए दोनों युवकों के सिर और पेट में घुस गए।  जिसके चलते एक युवक की मौके पर मौत हो गई । जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।  जहां पर उसकी हालत गंभीर  होने पर आनंद हॉस्पिटल रेफर किया गया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़ें : Muzaffarnagar: टिकैत परिवार को मोबाइल फोन पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, थाने में दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन


बताया गया कि दीपक पाल (28) साल निवासी माधव पुरम सेक्टर 1 अपने दोस्त कन्हैया (27) साल माधवपुरम के साथ होली का त्यौहार करके बुधवार रात 9:30 बजे करीब अपनी स्कूटी से मोदीनगर जा रहे थे। मोदीनगर के पास ही उनके स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन


डिवाइडर के पास रैपिड रेल निर्माण के कार्य के लिए रखे सरिये उनके सिर और पेट में घुस गए।  जिसके चलते दीपक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने मोदीनगर पुलिस को फोन किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गाजियाबाद भेजा।  

घायल हुए युवक कन्हैया को मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर युवक की हालत गंभीर बनी हुई है । दूसरी ओर दीपक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें