फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पिकअप गाड़ी की टक्कर से किशोर की मौत, चालक मौके से फरार, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Thu, 09 Mar 2023 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में 14 साल के किशोर की दर्दनाक मौत हो गई गुस्साए परिजनों ने बालक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया पुलिस मौके पर पहुंची है
विज्ञापन
Saharanpur News - फोटो : amr ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के जनकपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनता रोड पर जमालपुर निवासी रविंद्र उर्फ टिंकू के पुत्र वंशुल (14) की पिकअप गाड़ी से टकराने के कारण मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वंशुल साइकिल पर सवार होकर किसी काम से बाहर जा रहा थाए तभी पीछे से आई पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर लगते ही अंशुल जमीन पर गिर पड़ा। सिर सड़क पर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान परिजन भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। 

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: टिकैत परिवार को मोबाइल फोन पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, थाने में दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए परिजनों ने बालक के शव को नहीं उठने दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं थाना जनकपुरी पुलिस और भारी भीड़ मौके पर मौजूद है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें